फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   advocate garima banaye rakhee

अधिवक्ता अपनी गरिमा बनाए रखें

Fri, 05 Mar 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
advocate garima banaye rakhee
advocate garima banaye rakhee - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चेयरमैन देवेंद्र मिश्र नगरहा ने अधिवक्ताओं से कहा कि अपनी गरिमा बनाए रखें। अधिवक्ता समाज को नई दिशा देते हैं। वादकारी उनसे इंसाफ दिलाने की उम्मीद रखते हैं। उनका यह भरोसा कायम रखना हम सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

चेयरमैन मिश्र ने ये बात शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने संघ की नई टीम को शपथ दिलाई। कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को पूरी गंभीरता और सहानुभूति से विचार किया जाएगा। युवा अधिवक्ताओं का भी ख्याल रखा जाएगा। अधिवक्ताओं को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि वादकारी (मुवक्किल) उन पर इतना भरोसा करते हैं कि सादे कागजों में हस्ताक्षर करके दे देते हैं। यह विश्वास बनाए रखें। अधिवक्ता का स्थान सर्वोपरि है। चेयरमैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एजाज अहमद खां और महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को एक साथ शपथ दिलाई। अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने बार एसोसिएशन की नई टीम से भरोसा जताया कि बार और बेंच के बीच समन्वय और सौहार्द भरे माहौल में काम होगा।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसका शुक्रिया अदा करने के लिए उनके पास अल्फाज नहीं हैं। वह सबके एहसानमंद हैं। जो जिम्मेदारी दी है पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की जाएगी। संघ के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम ने मौजूदा चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यहां के अधिवक्ताओं ने जातिवाद को मान्यता नहीं दी। पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह ने बांदा बार की एकता को मिसाल बताया। पूर्व अध्यक्ष जागेश्वर यादव, चुनुबाद प्रसाद, अशोक त्रिपाठी जीतू, राजेश द्विवेदी, रामकृष्ण त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। वरिष्ठ और युवा वकीलों को मंच पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चित्रकूट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष और महोबा अध्यक्ष सहित बबेरू, पैलानी, अतर्रा तहसील बार संघों के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन सत्यदेव अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने ली शपथ---
अध्यक्ष एजाज अहमद, महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सामान्य उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बेंदा व संजय कुमार गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कछवाह, संयुक्त सचिव प्रशासन नंदकिशोर अवस्थी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय बृजलाल कुशवाहा, संयुक्त सचिव प्रकाशन नवीन कुमार निगम, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य किशोर सिंह चंदेल, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह कुशवाहा, रामऔतार श्रीवास, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र सिंह बागड़ी। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विपिन कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, संदीप वाजपेयी, छत्रपाल सिंह कश्यप, राकेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद जाहिद अहमद, मुदित कुमार शर्मा, मोहम्मद असलम, कौसर मुश्ताक, जितेंद्र तिवारी, राममनोहर यादव, मनीष कुमार सिंह, राममूर्ति पटेल।

advocate garima banaye rakhee

advocate garima banaye rakhee- फोटो : BANDA

advocate garima banaye rakhee

advocate garima banaye rakhee- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed