फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Admission of 96 to 100 seats of medical college

मेडिकल कालेज की 100 सीटों पर 96 का दाखिला

Thu, 10 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Admission of 96 to 100 seats of medical college
Admission of 96 to 100 seats of medical college - फोटो : BANDA
ांदा। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से 5वें सत्र की मान्यता मिलने के बाद राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की सीटों पर दाखिले शुरू हो गए। 100 सीटों में अब तक 96 दाखिले हो चुके हैं। रिक्त चार सीटें मॉप अपराउंड से भरी जाएंगी। इसमें ऑल इंडिया कोटा 15 फीसदी शामिल है। कक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 2019-20 में मानकों की कमियों के चलते एमसीआई ने मेडिकल कालेज में चिकित्सा शिक्षा की मान्यता नहीं दी थी। पांचवें सत्र की मान्यता से पूर्व टीम ने मेडिकल कालेज का कई बार भ्रमण किया। मानक पूरे होने की हरी झंडी मिलते ही काउंसिल ने दाखिले की मान्यता दे दी।
विज्ञापन

नीट का रिजल्ट आने के बाद प्रवेश शुरू हो गए। मेडिकल कालेज की निर्धारित 100 सीटों में अब तक 96 सीटें छात्र-छात्राओं से फुल हो गईं। इनमें ऑल इंडिया कोटे की निर्धारित 15 फीसदी (कुल 15) सीटें शामिल हैं। इसके अलावा सीटों पर स्टेट कोटे से प्रवेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि रिक्त चार सीटों पर भी जल्द प्रवेश हो जाएंगे। सभी छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग पूरी हो गई। नए सत्र की कक्षाएं अगले वर्ष पहली फरवरी से शुरू होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने स्टूडेंट्स की कक्षाएं पहली दिसंबर से ऑनलाइन चल रही है। कोविड-19 अस्पताल होने पर मेडिकल कालेज भवन में कक्षाओं का संचालन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed