{"_id":"6509f0f0d3337a112708d574","slug":"admission-begins-for-307-seats-in-ba-and-138-seats-in-bsc-banda-news-c-212-1-sknp1006-2667-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीए के 307 व बीएससी में 138 सीटों के लिए प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीए के 307 व बीएससी में 138 सीटों के लिए प्रवेश शुरू
Wed, 20 Sep 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिले के 65 महाविद्यालयों में चल रहे स्नातक परास्नातक प्रवेश के क्रम में पंडित जेएन महाविद्यालय ने मंगलवार को अपनी दूसरी प्रवेश सूची जारी कर दी है। महाविद्यालय के पास दूसरी सूची में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बीए में 307 सीटें और बीएससी में 138 सीटें शेष हैं। बीए में जनरल में 72 प्रतिशत और बीएससी मैथ में 76 प्रतिशत और बीएससी बायो में 74 प्रतिशत मेरिट रखी है।
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को दो दिन का मौका दिया गया है। मंगलवार को पंडित जेएन महाविद्यालय में प्रवेश की दूसरी सूची जारी की गई है। पहली सूची में बीए में 525 सीटों में 218 सीट ही भर पाई हैं। जबकि बीएससी मैथ में 105 सीटों में सिर्फ 40 सीटें ही भर पाई हैं। इसी तरह बीएससी बायो में 105 में 32 सीटें ही भर पाई हैं। आज महाविद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राएं मेरिट सूची के आधार पर अपना-अपना आवेदन फार्म भरते दिखाई दिए।
- महाविद्यालय ने प्रवेश की दूसरी सूची जारी कर दी है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को दो दिन का मौका दिया गया है। यह प्रवेश पूरा होने पर अगर सीटें बचती हैं तो पहली सूची से प्रवेश में वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. केएस कुशवाहा
प्राचार्य पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा।