{"_id":"68d19849ecbf4463dc019164","slug":"administration-on-backfoot-encroachment-campaign-stopped-banda-news-c-212-1-sknp1027-133699-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैकफुट पर प्रशासन, अतिक्रमण अभियान रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैकफुट पर प्रशासन, अतिक्रमण अभियान रोका
Tue, 23 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुकान में अतिक्रमण की जांच करते अधिकारी व मौके पर मौजूद जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
खत्री पहाड़। विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को एकजुट दुकानदारों ने पैर पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया। जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिर विंध्यवासिनी में आज से दस दिवसीय नवरात्र मेला शुरू हो गया।
यहां पर स्थानीय दुकानदार फुटपाथ व सड़क तक अतिक्रमण किए हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला, चौकी इंचार्ज अकबरपुर गौरव मिश्रा ने मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों को 24 घंटों की मोहलत भी दी थी। रविवार को जब वह दोबारा वहां जेसीबी व बुलडोजर लेकर पहुंचे तो दुकानदारों ने विरोध जताया। दुकानदारों ने एक ओर अतिक्रमण हटाने की मांग की।
इस दौरान चौकी इंचार्ज व कुछ दुकानदारों की बहस भी हुई। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन भेदभाव कर रहा है। अतिक्रमण हटाना ही है तो एक तरफ से नाप कर जगह निश्चित की जाए। इसके बाद अतिक्रमण हटाया जाए। कहा कि किसी को सड़क में दुकान रखने की इजाजत दी जाती है तो किसी को पीछे।
विज्ञापन
दुकानदारों की एकजुटता को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सिर्फ खानापूर्ति की और अतिक्रमण अभियान को रोक दिया गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला ने कहा कि सोमवार से नवरात्र मेला शुरू हो रहा है। दुकानदारों ने 10 दिन का समय मांगा है इसलिए अभियान को रोक दिया गया है। मेले के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मंदिर में सजी दुकानें, आने लगे श्रद्धालु
द्वापर युग से विराजमान विंध्यवासिनी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं के श्रद्धा का केंद्र है। चैत्र व शारदीय नवरात्र में यहां दूर-दराज के लाखों भक्त पहुंचते हैं और देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर के पुजारी गंगाप्रसाद अवस्थी ने कहा कि मंदिर की साज सज्जा पूरी हो चुकी है। भक्तों का आना शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह से मंदिर के पांडाल देवी भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -
प्रशासन ने नहीं भरवाए गड्ढे
गिरवां कस्बे से विंध्यवासिनी देवी मंदिर की दूरी करीब पांच किमी है। कस्बे के चौराहा से लेकर मंदिर तक की सड़क जर्जर हालत में है। इससे आवागमन स्थानीय लोगों के लिए कष्टप्रद बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को पत्र सौंपकर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हो सका। स्थानीय आलोक तिवारी, संतोष तिवारी, अतुल द्विवेदी, बृजेश तिवारी, राघव तिवारी, बालकृष्ण अग्निहोत्री ने कहा कि खस्ताहाल सड़क से आवागमन करने में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यहां पर स्थानीय दुकानदार फुटपाथ व सड़क तक अतिक्रमण किए हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला, चौकी इंचार्ज अकबरपुर गौरव मिश्रा ने मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों को 24 घंटों की मोहलत भी दी थी। रविवार को जब वह दोबारा वहां जेसीबी व बुलडोजर लेकर पहुंचे तो दुकानदारों ने विरोध जताया। दुकानदारों ने एक ओर अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान चौकी इंचार्ज व कुछ दुकानदारों की बहस भी हुई। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन भेदभाव कर रहा है। अतिक्रमण हटाना ही है तो एक तरफ से नाप कर जगह निश्चित की जाए। इसके बाद अतिक्रमण हटाया जाए। कहा कि किसी को सड़क में दुकान रखने की इजाजत दी जाती है तो किसी को पीछे।
विज्ञापन
दुकानदारों की एकजुटता को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सिर्फ खानापूर्ति की और अतिक्रमण अभियान को रोक दिया गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला ने कहा कि सोमवार से नवरात्र मेला शुरू हो रहा है। दुकानदारों ने 10 दिन का समय मांगा है इसलिए अभियान को रोक दिया गया है। मेले के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।
मंदिर में सजी दुकानें, आने लगे श्रद्धालु
द्वापर युग से विराजमान विंध्यवासिनी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं के श्रद्धा का केंद्र है। चैत्र व शारदीय नवरात्र में यहां दूर-दराज के लाखों भक्त पहुंचते हैं और देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर के पुजारी गंगाप्रसाद अवस्थी ने कहा कि मंदिर की साज सज्जा पूरी हो चुकी है। भक्तों का आना शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह से मंदिर के पांडाल देवी भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
प्रशासन ने नहीं भरवाए गड्ढे
गिरवां कस्बे से विंध्यवासिनी देवी मंदिर की दूरी करीब पांच किमी है। कस्बे के चौराहा से लेकर मंदिर तक की सड़क जर्जर हालत में है। इससे आवागमन स्थानीय लोगों के लिए कष्टप्रद बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को पत्र सौंपकर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हो सका। स्थानीय आलोक तिवारी, संतोष तिवारी, अतुल द्विवेदी, बृजेश तिवारी, राघव तिवारी, बालकृष्ण अग्निहोत्री ने कहा कि खस्ताहाल सड़क से आवागमन करने में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।