फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration becomes strict after survey report... Medicines will be sold under the surveillance of cameras

Banda News: सर्वे रिपोर्ट के बाद प्रशासन सख्त... कैमरों की निगरानी में की जाएगी दवाओं की बिक्री

Sun, 01 Oct 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Administration becomes strict after survey report... Medicines will be sold under the surveillance of cameras
बांदा। बुंदेलखंड में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में नशा करने वालों के आंकड़ों ने शासन और प्रशासन को सकते में डाल दिया है। इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरों को लगाना अनिवार्य कर दिया है। कैमरों की निगरानी से नशे की दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाया जाएगा और जो कैमरे नहीं लगाएंगे उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में पंद्रह साल से ऊपर के 64 फीसदी से ज्यादा पुरुष व 17 फीसदी से ज्यादा महिलाएं नशे की गिरफ्त में पाई गई हैं। नशे के रूप में गांजा, स्मैक, अफीम, कोकीन आदि आसानी से नहीं मिलता है। लेकिन नशे की गिरफ्त में फंस चुके लोग नशीली गोलियां आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। सस्ती और दवा के रूप में आसानी से मिलने की वजह से इसका प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे नशा करने वाले लोगों के मानसिक स्तर पर तो असर पड़ ही रहा है साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


इनसेट---
363 दुकानों में लगेंगे कैमरे
औषधि इंस्पेक्टर श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। जनपद में दवा की 433 दुकानें है। इनमें 70 दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 363 दुकानों में कैमरे लगाने के लिए दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी न लगाने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
पहले से बढ़े हैं नशे के मामले
जिला अस्पताल के डॉ. विनीत का कहना है कि पिछले एक दशक से लोगों में नशे का शौक बढ़ा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में छोटी सी उम्र के लोग भी इसके आदी हो रहे हैं। आलम यह है कि अब यह नशीली गोलियाें का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह दवाएं उन्हें आसानी से कम पैसों में मिल जाती हैं। चिंता की बात ये भी है कि पुरुषों के साथ महिलाएं भी नशे की जद में आ रही हैं। इस तरह के सप्ताह में छह से सात मामले जरूर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed