फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ADM said, get the workers to vote wearing gloves and masks

एडीएम बोले, दस्ताने और मास्क पहनकर मतदान कराएं कर्मी

Sat, 29 Jan 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
ADM said, get the workers to vote wearing gloves and masks
मतदान कर्मियों को ईवीएम से वोट डलाने की प्रक्रिया समझाते ट्रेनर। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। जनपद की चारों सीटों में मतदान के लिए 1600 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। शनिवार से पंडित जेएन डिग्री कालेज में इनका प्रशिक्षण शुरू हो गया। दो चरणों में ईवीएम और मतदान संबंधी अन्य जानकारियां दी गईं। मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया गया कि हाथों में दस्ताने व मास्क लगाकर ही मतदान ड्यूटी करें।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और सीडीओ/प्रभारी कार्मिक वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि मतदान केंद्र को जाने के पहले सभी प्रपत्रों का ठीक प्रकार से मिलान कर लें। मतदान के लिए आयोग ने 19 विकल्प दिए हैं।
विज्ञापन

अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल ने बताया कि प्रथम चरण में 1 से 800 तक व दूसरे चरण में 801 से 1600 तक क्रम संख्या के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पूर्व मतदान कार्मिकों से कोरोना की तीसरी डोज का प्रमाण पत्र देखा गया। जिन कर्मचारियों को तीसरी डोज नहीं लगवाई थी उन्हें वहीं पर बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 1550 कार्मिकों को आयुर्वेद की इम्युनिटी बूस्टर किट उपलब्ध कराई गई। 275 बूस्टर डोज लगाए गए। जिला विकास अधिकारी डा. रविकशोर, बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रशिक्षण से अनुपस्थित 57 कर्मियों को नोटिस
बांदा। पहले ही प्रशिक्षण में 57 कर्मचारी नहीं आए। गैर हाजिर इन मतदान कर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने उनके विभागाध्यक्ष के जरिए नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 31 जनवरी को दूसरी पाली में प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed