फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ADM becomes administrator in Municipality Atarra

नगर पालिका अतर्रा में एडीएम बने प्रशासक

Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
ADM becomes administrator in Municipality Atarra
अतर्रा नगर पालिका में प्रशासक का चार्ज ग्रहण करते डिप्टी कलक्टर महेंद्र प्रताप ​​संह। साथ में ई? - फोटो : BANDA
अतर्रा। करीब तीन साल से निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता उर्फ भाऊ सभासदों की लगातार विरोध रूपी बैटिंग से अंतत: आउट हो गए। शासन ने उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। शनिवार को डिप्टी कलक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने यहां प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, पूर्व ईओ और कुछ लिपिकों के विरुद्ध यहां के सभासद काफी दिनों से लामबंद होकर विरोध कर रहे थे। सभासदों का आरोप है कि भ्रष्टाचार हो रहा है। करीब 40 दिनों तक सभासदों ने नगर पालिका परिसर में अनशन भी किया था।
विज्ञापन

विरोध के चलते मंडलायुक्त और डीएम ने जांच कमेटियां गठित कर दी थीं। आयुक्त की गठित कमेटी ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसी पर शासन ने अब नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश गुप्ता के वित्तीय अधिकार पर रोक लगा दी है। साथ ही अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम आनंद कुमार सिंह ने यहां डिप्टी कलक्टर महेंद्र प्रताप सिंह को प्रशासक नियुक्त किया है। उन्होंने शनिवार को चार्ज लेकर पालिका परिषद में ही बैठक की। एसडीएम जेपी यादव, ईओ राम सिंह और सभासद इत्यादि भी मौजूद रहे।

उधर, शासन की इस कार्रवाई पर सभासद रणधीर सिंह, चुन्नूराम सैनी, चौबे प्रसाद, भानु प्रताप सिंह, पंकज कुशवाहा, मालती वर्मा, संजय कुमार, पार्वती, विष्णु देव तिवारी, राजेश गुप्ता, रामदेव गुप्ता ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed