फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Additional SP stuck in traffic jam due to potholes dug on the roadside

Banda News: सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों से लगे जाम में फंसे अपर एसपी

Thu, 01 Feb 2024 03:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Additional SP stuck in traffic jam due to potholes dug on the roadside
बड़ोखर बुजुर्ग। जल जीवन मिशन योजना की पाइप डालने के लिए जगह-जगह सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढों की वजह से आए दिन जाम लग रहा है। मंगलवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, नरैनी पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी, गिरवा निरीक्षण करने आए थे। ये लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे रास्ता बनवाकर अधिकारियों की गाड़ियां निकलवाईं।
विज्ञापन

आए दिन लगने वाले जाम में कभी मरीज तो कभी स्कूली बसें फंस जाती हैं। गड्ढों के कारण हादसों की भी आशंका रहती है। 10 दिन पहले गिरवा थाना क्षेत्र के मनीपुर निवासी पवन कुमार साहू दुकान बंद कर बड़ोखर से मनीपुर जा रहे थे। मनीपुर मोड़ के पास पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे को पार करते समय बांदा की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे पवन कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि पाइप लाइन के गड्ढों के कारण जाम व हादसों की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए संबंधित विभाग से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed