{"_id":"6272646fc598612d7313c4d3","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-give-wrong-verification-report-of-gaushalas-banda-news-knp69476430","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं की गलत सत्यापन रिपोर्ट देने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं की गलत सत्यापन रिपोर्ट देने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बांदा। गोशालाओं की गलत सत्यापन रिपोर्ट देने पर अधिकारियों के विरुद्ध डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गोशालाओं के लिए मिली धनराशि को शीघ्र ग्राम पंचायतों को सौंपने को कहा है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोशालाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने स्थायी और अस्थायी गोशालाओं व गोवंश आश्रय स्थलों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। साफ पानी, छाया, रोशनी, चारा-भूसा और चिकित्सा व्यवस्था आदि के बारे में पूछा। संरक्षित गोवंशों की शतप्रतिशत टैगिंग के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए।
डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों ने गोशालाओं के बारे में गलत सत्यापन रिपोर्ट दी है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। गोवंश के भरण पोषण के लिए जिला स्तर से प्राप्त पैसे को शीघ्र ग्राम पंचायतों में भेजने और भरण पोषण के लिए मांग पत्र मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक का संचालन सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने किया। सभी एसडीएम, उपायुक्त मनरेगा, सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत, डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि बैठक में शामिल रहे।