{"_id":"67e6f256741e5704bb006704","slug":"action-taken-against-12-vehicles-including-double-decker-bus-banda-news-c-212-1-bnd1004-124144-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डबल डेकर बस सहित 12 वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डबल डेकर बस सहित 12 वाहनों पर कार्रवाई
Sat, 29 Mar 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग ने बिना परमिट व मानकों के चल रहे वाहनों की शुक्रवार को जांच की। इस दौरान डबल डेकर बस सहित 12 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
एआरटीओ प्रशासन शंकर सिंह ने सूरत से बांदा आ रही टूरिस्ट परमिट बाली डबल डेकर बस की जांच की। परमिट शर्तों के विरुद्ध सवारियां मिलने पर बस को पेपरेंदा चौकी में खड़ा कराया। दो स्कूली बसों व क्रूजर में परमिट न होने के कारण तिंदवारी थाना मंडी में खड़ा कराया है।
इसी तरह 10 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर कमासिन , बबेरू एवं तिंदवारी थानों में खड़ा कराया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान जनपद में लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि जरूरी कागजों के साथ ही वाहन चलाएं, पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।