फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action recommended on Banda and Naraini SDM

बांदा और नरैनी एसडीएम पर कार्रवाई की अनुशंसा

Thu, 10 Sep 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Action recommended on Banda and Naraini SDM
जिला पंचायत बोर्ड बैठक में उपस्थित अध्यक्ष सरिता द्विवेदी। साथ में सांसद आरके सिंह पटेल व विधाय? - फोटो : BANDA
बांदा। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के बेचे गए चने का भुगतान न होने पर सांसद और विधायक ने जिला पंचायत बोर्ड ने बैठक में बांदा और नरैनी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। साथ ही 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर चना बिक्री के निर्धारित मानक पर भी असंतोष जताया। यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस की स्मृति में जिला पंचायत स्मारक बनवाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। सदस्य दीपा सिंह गौर ने खाद संकट पर चिंता जताई। सांसद आरके सिंह पटेल ने पीसीएफ अधिकारियों से इस बारे में जवाब तलब किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दीपा गौर के प्रस्ताव पर पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस की स्मृति में स्मारक बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। सदस्य राजेश शिवहरे ने ओरन सहकारी समिति में खाद की कीमत ज्यादा वसूलने पर असंतोष जताया। बैठक में वर्ष 2020-21 में पंचम राज्य वित्त आयोग व 15वां वित्त आयोग से मिले बजट को गाइड लाइन के तहत खर्च करने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने बताया कि अब 15वें वित्त आयोग की राशि से जिले में जन सुविधा केंद्रों का निर्माण कराया जा सकेगा। वर्ष 2020-21 के मनरेगा कार्यों को अनुमोदित किया गया। सदस्य अरुण सिंह के 15वें वित्त आयोग की गाइड लाइन उपलब्ध कराने की मांग पर एएमए एलएन खरे ने शीघ्र ही सदस्यों को उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। सदर विधायक ने कहा कि खराब ग्रामीण सड़कों का प्रस्ताव सदस्य संबंधित अधिकारियों को पेश करें। उन्होंने अधिकारियों से सड़कें गड्ढामुक्त करने को कहा है। बैठक के अंत में पूर्व मंत्री बोसजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा सहित जिला पंचायत सदस्यों में मंजू देवी, सुधीर कुशवाहा, रामबाबू, मीना कुमारी, आशा देवी, सुखदेव प्रसाद, गीता सिंह, रमा यादव, राजकुमार, जितवा, कैलसिया, प्रीति कुमारी, अंजना सिंह, नीलम देवी, अरविंद, राजभवन उपाध्याय, असलम खां, विनीतिका, खैरुन निशा, पुष्पा, आशा वर्मा, आराधना, आशा सहित महुआ व बबेरू के ब्लाक प्रमुख भी मौजूद रहे।

बोर्ड बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य।

बोर्ड बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed