फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action on Khanapuri in redressal of complaints

शिकायत निस्तारण में खानापूरी पर कार्रवाई

Sat, 11 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Action on Khanapuri in redressal of complaints
बांदा/तिंदवारी। तिंदवारी थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीएम आनंद कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं और अफसरों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। खबरदार किया कि शिकायतें लंबित रखी गईं तो कार्रवाई की जाएगी। उनके समक्ष कुल छह मामले आए। तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पिछले थाना दिवस में आईं शिकायतों की समीक्षा की। प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि थाना दिवस का प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ पा सकें।
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में खानापूरी की गई और कोई मामला सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 210 पशु संरक्षित मिले। 21 गोवंश सहभागिता योजना के तहत ग्रामीणों के सुपुर्द किए गए हैं। डीएम ने प्रतिदिन सफाई और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत परिसर में गंदगी पर अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर सिंह से नाराजगी जताई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, दरोगा मान सिंह, लेखपाल, कानूनगो आदि मौजूद रहे। कमासिन में नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी ने शिकायतें सुनीं।

उन्होंने नौ शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण कराया। प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज, एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल आदि मौजूद रहे। खप्टिहा कलां में एसडीएम पैलानी व सीओ सत्यप्रकाश ने आठ शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed