{"_id":"6163312c8ebc3e489b053804","slug":"action-banda-news-knp657540949","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी और एसपी ने लगाई झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी और एसपी ने लगाई झाड़ू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आजादी का अमृत महोत्सव में जन प्रतिनिधियों से लेकर उच्च अफसरों के हाथ में झाड़ू नजर आ रही है। सफाई अभियान जारी है।
रविवार को पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने स्टाफ के साथ कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। आईजी ने खुद कूड़ा-कचरा साफ किया। अपने कैंप कार्यालय के बाहर फुटपाथी दुकानदारों से गंदगी न फैलाने ौर सब्जी विक्रेताओं से फुटपाथ से पीछे हटने को कहा।
उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी झाड़ू लेकर निकल पड़े। पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय परिसर में टीम के साथ झाड़ू लगाई। पुलिस की सभी शाखाओं में सफाई अभियान चलाया गया। आवास और बैरकों को भी साफ-सुथरा किया गया। जनपद के सभी थानों में भी अमृत महोत्सव में स्वच्छता अभियान चले।