{"_id":"3d81fb8bd900d71ee4880b72eb4d1c50","slug":"across-the-farmer-will-fight-ansnkari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपार की लड़ाई लड़ेंगे अनशनकारी किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपार की लड़ाई लड़ेंगे अनशनकारी किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड को अकालग्रस्त घोषित कर किसानों को
विज्ञापन
तात्कालिक सहायता मुहैया कराने की मांग लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन का
आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि किसान आरपार का
संघर्ष करेंगे। भारतीय किसान सेना ने भी समर्थन किया है।
कलेक्ट्रेट के पास चल रहे आमरण अनशन में बृहस्पतिवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इसे और उग्र किया जाएगा। किसी किसान ने अब जान दी तो शासन-प्रशासन को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। अनशन स्थल पर पूरे समय महिला-पुरुष किसान भाषण, नारे में बिता रहे हैं।
उधर, किसान सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने भी पदाधिकारियों के साथ आमरण अनशन में शामिल होकर समर्थन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, गजबदन शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, भइयालाल, कृष्ण कुमार पटेल भी मौजूद रहे।