फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused of beating a woman for not giving a bike in dowry

Banda News: दहेज में बाइक न देने पर महिला के साथ मारपीट का आरोप

Wed, 23 Apr 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a woman for not giving a bike in dowry
राजापुर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति, ससुर व देवर पर दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा के छींबो रोड निवासी राखी देवी ने बताया कि उसकी शादी 2020 में राजापुर निवासी लक्ष्मण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज में बाइक की मांग को लेकर परेशान करने लगा था। परेशान होकर मायके चली गई थी। 13 अप्रैल को मां पूनम के साथ ससुराल जा रही थी। रास्ते में पति, देवर भारत व ससुर मुन्ना मिल गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला व उसकी मां को पीटा। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed