{"_id":"616723ad65a184704d7018a9","slug":"accused-not-arrested-even-after-three-days-banda-news-knp65814568","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी नहीं गिरफ्तार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी नहीं गिरफ्तार हुए आरोपी
विज्ञापन
Accused not arrested even after three days
- फोटो : BANDA
बांदा। लकड़ी कारोबारी के तमंचा अड़ाकर पांच हजार रुपये छीन लेने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। कारोबारी का आरोप है कि दबंग आरोपी काफी समय से रंगदारी की मांग कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कराने पर अब उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।
शहर के बिजली खेड़ा निवासी फूलचंद्र सोनकर ने पुलिस को बताया कि वह सुतरखाना में संग्रहालय के पास लकड़ी की टाल किए है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ले के चार दबंग साथियों के साथ आए और बदसलूकी करने लगे। इनमें से एक ने उसके सीने पर तमंचा अड़ा दिया और रंगदारी की मांग की। धमकी दी कि हर माह रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे। उसकी जेब से बिक्री के लगभग पांच हजार रुपये निकाल लिए। फिर घसीटकर संग्रहालय के पास ले गए और मारपीट की।
शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी बाइकों पर सवार होकर भाग गए। नामजद तहरीर पर पुलिस ने सुतरखाना निवासी मुन्ना मोबाइल, छोटे उर्फ रोहित, दुर्गविजय व श्याम सुंदर उर्फ चउवा राजपूत और दो अज्ञात के विरुद्ध एससीएसटी समेत लूट की धारा 395 , 504 व 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ नगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उधर, रिपोर्ट दर्ज हुए तीन दिन बीत गए, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
कारोबारी के पुत्र अखिलेश सोनकर ने एसपी को अर्जी देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि बेखौफ आरोपी रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं। क़ोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।