फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Acceptance of joining hands with Hindu-Muslims for cordiality

सौहार्द के लिए हिंदू-मुस्लिमों से हाथ जोड़ना स्वीकार

Thu, 09 Aug 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 09 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Acceptance of joining hands with Hindu-Muslims for cordiality
बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सहित कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

भारत छोड़ो आंदोलन (क्रांति दिवस) की वर्षगांठ पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधान परिषद सदस्य नसीमुदद्ीन सिद्दीकी ने कहा कि देश, प्रदेश और जिले में अमन और सौहार्द के लिए वे हर हिंदू और मुस्लिम से हाथ जोड़ने से भी परहेज नहीं करेंगे। सिद्दीकी समेत कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी में क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका परिषद परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, प्रांतीय सचिव राजेश दीक्षित भी शामिल रहे। इसके बाद कांग्रेस नेताओं का जत्था जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। यहां गोष्ठी हुई। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अगस्त क्रांति दिवस को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के बलिदान को कांग्रेस के महान नेताओं ने कुर्बानी देकर परवान चढ़ाया।
विज्ञापन


बांदा में भी उस समय तमाम गिरफ्तारियां हुई थीं। तत्कालीन क्रांतिकारी पंडित लक्ष्मीनारायण अग्निहोत्री, पंडित गोपी बांदवी, हल्के लुहार, रामनाथ विशारद, सांवले प्रसाद आर्य, झंडी नाना, शंभूनाथ सिन्हा, कालूराम वैद्य, मिथलेश शरण शिवहरे, पूर्व डीडीसी मो. इदरीश, रामपाल, मुमताज अली, राजेंद्र तिवारी, निसार अहमद, राजनारायण सिंह, इमामुद्दीन, वार्ड सदस्य संजय ठाकुर व शब्बीर जुगनू, जहांगीर खां, आशुतोष द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, लालू दुबे, इंद्रेश जड़िया, जावेद खां, मकसूद भाई, युवा कांग्रेस नेता केशव पाल, धीरेंद्र सविता, तोताराम गहरवार, शब्बीर सौदागर, सूरज वाजपेयी, शिवबली सिंह, सुमन शुक्ला, मुमताज हसीना, शोएब रिजवी, राममिलन पटेल, अशरफ रंपा आदि शामिल रहे। सलीम, पप्पू यादव, रामकिशोर लाला, रज्जू राजपूत, गरीबदास प्रजापति, रामदास यादव, मोतीलाल प्रजापति आदि ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed