{"_id":"578fb8cb4f1c1b347fc4c4be","slug":"absent-from-farmers-top-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस से आला अफसर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस से आला अफसर नदारद
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसान दिवस में बोलते किसान यूनियन नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। किसान दिवस से डीएम समेत अन्य आला अफसरों के नदारद रहने पर किसान और उनके नेताओं ने कड़ा रोष जताया। कहा कि किसानों के मामले में अधिकारी गंभीर नहीं हैं। पिछले किसान दिवस में आईं शिकायतों का भी पूरी तरह समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विकास भवन में जिला विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक की अगुवाई में किसान दिवस की औपचारिकता हुई। गिनेचुने किसान ही उपस्थित थे। बड़े अफसरों के नदारद रहने और पिछली शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), हिंदुस्तान किसान यूनियन और बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किसान दिवस को अधिकारी मजाक बनाए हैं। भाकियू मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने कहा कि कभी कभार के अलावा डीएम किसान दिवसों में दिलचस्पी नहीं लेते। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने किसान समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बाद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अधिकारियों को किसानों के प्रति लापरवाह बताकर मुख्यमंत्री को शिकायती ज्ञापन भेजा। प्रगतिशील किसान लाल खां समेत जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, साकेत सिंह, रवींद्र कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजाबाई, गोरेलाल सिंह (अरमार), राजेश सिंह (खानपुर), सूर्यपाल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।