फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Abbas Ansari's next destination Kasganj Jail

बांदा: अब्बास अंसारी का अगला ठिकाना कासगंज जेल

Tue, 14 Feb 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Abbas Ansari's next destination Kasganj Jail

विज्ञापन
चित्रकूट। विधायक अब्बास अंसारी का अगला ठिकाना कासगंज जेल होगी। शासन से उसे भेजने के आदेश जारी हो गए हैं। जिला प्रशासन ने विधायक को भेजने की तैयारी में जुट गया है। जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं निखत 16 फरवरी तक चित्रकूट जिले के ही जेल में रहेंगी।
विधायक अब्बास अंसारी से बिना अनुमति के मिलने के आरोप में उसकी पत्नी निखत जेल में ही बंद है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शासन के निर्देश पर विधायक अब्बास को कासगंज जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। जिसकी तैयारी अधिकारियों ने शुरू कर दी है। वज्र वाहन से भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच ले जाने की तैयारी की जा रही है। जेल सहित प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा प्रबंध चुस्त दुरुस्त किए गए हैं। जेलर राजीव सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से अब्बास को कासगंज भेजने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन

निखत हुईं निराश
विधायक अब्बास अंसारी के कासगंज ले जाने के आदेश होते ही उनकी पत्नी निराश हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि वह बार-बार मिलने की जिद कर रही हैं। जबकि निखत को विशेष सुरक्षा व्यवस्था में जेल में रखा गया है। ताकि वह किसी से मिल न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बांदा, बेटा कासगंज, बहू चित्रकूट जेल में रहेंगे
चित्रकूट। माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। जबकि बेटा अब्बास अंसारी अब कासगंज जेल में रहेगा। बहू चित्रकूट जेल की सलाखों में है। बतादें कि विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल में मनी लांड्रिंग के मामले में बंद किया गया था।

एमपी क्षेत्र से चलाई जाती हैं गतिविधियां
चित्रकूट। जिले की रगौली जेल से लगभग 15 किमी. दूर मप्र सीमा पड़ती है। बताया जाता है कि जब कभी इस जेल में बड़े अपराधी व माफिया बंद होते हैं तो उनके गुर्गे मध्य प्रदेश क्षेत्र में शरण लेकर गतिविधियां चलाते रहते हैं। सूत्र बताते हैं कि जब विधायक अब्बास को जेल में रखा गया तो कुछ ही दिनों बाद उसके परिजन व गुर्गे एमपी क्षेत्र के लाॅज व होटलों में रहने लगे। यहीं से अपनी गतिविधियां चलाने लगे। जुगाड़ कर जिला मुख्यालय में एक किराए का मकान लिया और सारी गतिविधियां चलाना शुरू कर दीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed