फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   aatmhatya

एमए फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
aatmhatya
एप्प द्वारा प्रेषित -------- बांदा। कमरे में खुद को कैद करने के बाद युवती फंदे पर झूल गई। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मृतका एमए फाइनल की छात्रा थी। रेल कर्मी भाई की कमाई से घर खर्च चलता हैं। शहर के गायत्री नगर निवासी अयोध्या प्रसाद गुप्ता की 21 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी ने शनिवार की रात सीलिंग फैन में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। रविवार को सुबह दरवाजे न खुलने पर मां शांति पड़ोस से सीढ़ी लाई और रोशनदान से झांक कर देखा तो लक्ष्मी फांसी पर लटकी थी। पुलिस आने पर दरवाजा तोड़कर शव उतारा गया। पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के पिता अयोध्या प्रसाद ने बताया कि लक्ष्मी तीन बहनों में छोटी और जेएन कालेज में एमए इतिहास फाइनल की छात्रा थी। रात में सभी के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में चली गई थी। आत्महत्या का स्पष्ट नहीं कर सका। पुत्र राजेश गुप्ता रेलवे में मैकेनिकल विभाग में कार्यरत है। उसी के वेतन से घर खर्च चलता है। फरवरी माह में उसकी शादी हुई। लॉकडाउन के बाद लक्ष्मी के लिए लड़का देखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed