{"_id":"5e13788e8ebc3e87ff46d79f","slug":"aam-aadmi-party-opposes-attack-on-jnu-banda-news-knp536773023","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में हमले पर आम आदमी पार्टी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में हमले पर आम आदमी पार्टी का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली में रविवार की रात अराजकतत्वों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर किए गए हमले पर आम आदमी पार्टी की बांदा यूनिट ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को यहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
इसमें आरोप लगाया है कि घटना के समय दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। लगभग 50 नकाबपोश अराजकतत्व और गुंडों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सुरक्षा कर्मियों को बुरी तरह पीटा। वहां की छात्र संघ अध्यक्ष आईसी घोष को हेड इंज्यूरी हुई और 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह तांडव लगभग दो घंटे चला। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हमलावर लाठी-डंडे लहराते हुए पुलिस के सामने से ही गुजर गए।
यह घटना देश की अराजकता बयां करने के लिए काफी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका की न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति केंद्र सरकार को निर्देश दें। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिला सचिव अवधेश कुमार गुप्ता सहित पंकज सिन्हा, सुभाष सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, पप्पू यादव, महेश प्रताप सिंह, रामनरेश यादव, संतोष कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।