फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   aaj chuni jaigi baar karkarni

आज चुनी जाएगी बार कार्यकारिणी

Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
aaj chuni jaigi baar karkarni
aaj chuni jaigi baar karkarni - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की नई टीम शनिवार (6 फरवरी) को चुनी जाएगी। एल्डर्स कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कुछ ही देर बाद वोटों की गिनती की जाएगी। कुल 1191 अधिवक्ता मतदाता सूची में दर्ज हैं। उधर, शुक्रवार को पोस्टल बैलेट से 25 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बृहस्पतिवार को 8 अधिवक्ताओं ने पोस्टल वोट डाले थे। कुल 33 पोस्टल वोट पड़े हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर 3 और महासचिव पद पर 4 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि मतदान के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। हरेक टेबल में 100-100 अधिवक्ता मतदान करेंगे। हरेक में दो पीठासीन अधिकारी रहेंगे। एक टेबल एल्डर्स कमेटी की होगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को मतदान के लिए आईकार्ड और सीओपी नंबर लेकर आना होगा। मतदान के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल वर्जित रहेगा। शाम 4 बजे मतदान खत्म होने के कुछ ही देर बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। नतीजों की औपचारिक घोषणा सोमवार को ढाई बजे संघ भवन में होगी। पूर्व संध्या पर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। दिनभर कचहरी परिसर में चुनावी माहौल रहा। देर रात तक अधिवक्ताओं के घरों में चुनावी पंचायतें और महफिलें सजीं।
विज्ञापन

चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें अध्यक्ष और महासचिव पदों पर टिकी हैं। अध्यक्ष में रामलखन राजपूत, एजाज अहमद और राजेश दुबे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। महासचिव में राजेंद्र सिंह परिहार, सत्यदेव त्रिवेदी, मुकेश कुमार शुक्ला और साधना द्विवेदी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में मातादीन प्रजापति, अजय सिंह मटौंध और योगेश चंद्र श्रीवास्तव तथा सामान्य उपाध्यक्ष में अमरजीत सिंह बेंदा, संजय कुमार गुप्ता व रमेश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रूपेश पुरवार व महेंद्र कुमार सिंह कछवाह के बीच मुकाबला है। संयुक्त सचिव (प्रशासन) में नंदकिशोर अवस्थी व दिनेश कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) में जावेद खां व नवीन कुमार निगम, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) में ब्रजलाल कुशवाहा व मोहम्मद आजम चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार गुप्ता, देवकीनंदन पांडेय, संतोष कुमार कटरा, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी पतरहा चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी में 9 और कनिष्ठ कार्यकारिणी में 6 प्रत्याशी हैं।

aaj chuni jaigi baar karkarni

aaj chuni jaigi baar karkarni- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed