फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young woman and a young man committed suicide by hanging themselves

Banda News: युवती और युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A young woman and a young man committed suicide by hanging themselves
बांदा। अलग-अलग स्थानों पर युवती और युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसमें से एक घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है, जबकि दूसरी कालिंजर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी कुसमा (18) पुत्री गोरे निषाद ने गुरुवार की रात को बरामदे में लकड़ी के सहारे दुपट्टा फंसाकर फंदा लगा लिया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फसल की रखवाली करने गया भाई बच्चू शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर आया तो बहन का शव फंदे पर लटकता पाया।
ग्राम प्रधान हटेटी पुरवा ओमप्रकाश ने बताया कि वह दो बहनों में छोटी थी। कुसमा ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण कोई नहीं बता पाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान के मुताबिक कुसमा घर में रहकर घरेलू कामकाज करती थी।
दूसरी घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी कमतू कोटार्य (27) ने गुरुवार की रात घर में गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
रात में पत्नी रूबी की नींद खुली तो देखा पति का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
कमतू मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मामा प्रेमलाल ने बताया कि कमतू ने खुदकुशी क्यों की, इसका उन्हें नहीं पता। उसके दो बच्चे हैं। पिता के नाम छह बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed