फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man who came to his in-laws house to leave his wife hanged himself with a sari and died

Banda News: पत्नी को छोड़ने ससुराल आए युवक ने साड़ी से लगाया फंदा, मौत

Sat, 24 May 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A young man who came to his in-laws house to leave his wife hanged himself with a sari and died
बांदा। औरैया जिले से 10 दिन पूर्व ईंट पथाई की मजदूरी कर दंपती घर लौटे थे। पत्नी ने मायके जाने की जिद की। इस पर पति-पत्नी ससुराल पहुंचे। शुक्रवार दोपहर घर से बाहर निकले युवक ने बगीचे में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के जरिया थानांतर्गत कछुवाकलां गांव निवासी रामऔतार (27) पुत्र सुखलाल मजदूरी कर भरण पोषण करता था। नवंबर 2024 में उसकी शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी सुमीला के साथ औरैया जिले में ईंट पथाई की मजदूरी करने गया था। 13 मई को अपने घर वापस आया। 21 मई को पत्नी को छोड़ने अपनी ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के व्यास का पुरवा पहुंचा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी ससुराल से खाना खाने के बाद निकल गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 500 मीटर दूर स्थित बगीचे में साड़ी पेड़ से फंसाई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम के समय मवेशी लेकर पहुंचे चरवाहों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। मृतक के ससुरालीजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के चाचा प्रताप ने बताया कि रामऔतार ने खुदकुशी क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed