फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man was beaten and poisoned during a love affair.

Banda News: प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई कर जहर खिलाया

Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten and poisoned during a love affair.
नरैनी। प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की। उसके बाद उसे जहर की गोलियां खिला दीं। उसका इलाज कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। वह आईसीयू में भर्ती है। जिंदगी मौत से जूझ रहा है। पिता ने कहा उसके बेटे के आ जाने के बाद वह कोतवाली में तहरीर देगा। पिता ने बताया कि उसके बेटे की मजिस्ट्रेट द्वारा बयान भी कानपुर में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बा के एक मोहल्ला निवासी प्रेम प्रसंग मामले के चलते कुछ लोगों ने एक 23 वर्षीय युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। कस्बे में पिता परचून की दुकान खोले हुए हैं। युवक के पिता ने बताया कि 13 सितंबर को उसका बेटा दुकान से कालिंजर रोड की नहर पटरी से होकर पैदल घर जा रहा था। तभी पुलिया के पास दो बाइक सवारों ने पकड़ कर गाड़ी में बैठकर कस्बा के ही एक मकान के अंदर ले गए और लात घूंसो से पिटाई कर दी और युवक का मोबाइल फोन खींच लिया।
विज्ञापन

आधा घंटे बाद पिता को फोन पर सूचना दी गई की उसके पुत्र ने जहर की गोलियां खा ली हैं। युवक को सीएचसी में लाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। बड़े भाई ने बताया कि मेरे छोटे भाई के मजिस्ट्रेट की बयान भी यहां हुए हैं। पिता का कहना है कि मेरे बेटे किसी को जाने के बाद ही मैं पुलिस को तहरीर दूंगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह गौर ने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही एक दिन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बबेरू। गलत इलाज से हुई मौत के मामले में वांछित डॉक्टर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मरका थाना क्षेत्र के गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव ने 17 नवंबर् 2022 को सुबह आठ बजे अपनी पुत्री प्रशंसा देवी (11) का इलाज कराने के लिए एकता नर्सिंग होम में डॉ. गंगा सागर के नर्सिंग होम में लाया था। आरोप है कि गलत इलाज करने पर उसकी मौत हो गई थी। जिसमें न्यायालय के आदेश पर डाॅ. गंगा सागर समेत कंपाउंडर व नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस प्रकरण में वांछित चल रहे डॉक्टर को एसआई निर्मल बाजपेयी ने मरका तिराहे से गिरफ्तार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed