फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man troubled by a case committed suicide by hanging himself

Banda News: मुकदमे से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 07 Nov 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man troubled by a case committed suicide by hanging himself
बांदा। छोटी बहनों को फोन करके भांजे का ख्याल रखने और सुबह जल्दी घर आने की बात कहकर युवक ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा निवासी शिवसागर (29) ने रात में किसी समय साफी से पंखे में फंदा लगा लिया। सुबह तीन बजे के करीब मां संतोष कुमारी जागी तो उसने कमरे की लाइट जलती देखी तो खिड़की की सांसों से देखा तो वह फंदे से लटका देखा। तब परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

छोटी बहन सुंदरनगर निवासी नेहा ने बताया कि रात में साढ़े 11 बजे शिवसागर ने उसे फोन किया था। फोन पर अपने भांजे रसगुल्ला का ख्याल रखने के लिए बोला था और सुबह घर जल्दी आने की बात कही थी। उसके बाद उससे छोटी बहन पूजा को भी फोन में वीडियो कॉल से बात की थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया है। बहन नेहा ने बताया कि शिवसागर की पत्नी दीपा चार साल से अपने मायके बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में रह रही है। उसका 12 वर्षीय पुत्र अमन पिता के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी दीपा उसके भाई के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह घर में हिस्सा मांग रही है। इसके लिए पति-पत्नी के बीच मुकदमा भी चल रहा है। इसी मुकदमें से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शिवसागर प्राइवेट में कंप्यूटर आपरेटर था। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पत्नी से मुकदमा चल रहा है। घरेलू कलह और मुकदमे से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed