{"_id":"692746d561804ca61b07c8d6","slug":"a-young-man-stopped-a-woman-riding-a-scooter-in-the-middle-of-the-road-and-beat-her-banda-news-c-212-1-bnd1018-136668-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्कूटी सवार महिला को बीच सड़क रोककर युवक ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्कूटी सवार महिला को बीच सड़क रोककर युवक ने पीटा
Wed, 26 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। घर लौट रही एक महिला पर रास्ते में युवक द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने चलते रास्ते महिला की स्कूटी रोककर न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि उसे बचाने आई सहेली को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगंज हाथीखाना निवासी मुस्कान अपनी सहेली सबा के साथ मंगलवार शाम स्कूटी से नवाब टैंक से घर लौट रही थी। जैसे ही वे नर्सरी गेट के पास पहुंचीं तभी आजाद नाम का युवक अचानक सामने आ गया और उनकी स्कूटी रोक ली। इससे पहले कि मुस्कान कुछ समझ पाती कि युवक ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी।
महिला की चीख सुनकर सहेली सबा ने बीच-बचाव किया, जिस पर आरोपी ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आरोपित वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और देर शाम शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दर्ज कराई। कोतवाली निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।