{"_id":"6832050962b6a4363a09ded3","slug":"a-young-man-returning-home-died-after-falling-from-a-train-banda-news-c-215-1-ckt1003-116219-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक चलती ट्रेन से मारकुंडी थाना अंतर्गत बंभिया के पास शुक्रवार देर शाम को गिर गया। इससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर आरपीएफ ने परिजनों को सूचना दी।
कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी सुरेश ने बताया कि वह अपने ही गांव निवासी दोस्त ललित कुमार (37) के साथ मुंबई के कल्याण में रहकर सिलाई का काम करता है। गुरुवार को मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस से गांव के लिए निकला था। मैहर के पास ललित दरवाजे के पास बैठ गया था। मारकुंडी के पास शाम करीब सात बजे देखा कि ललित नहीं है तो खोजबीन की। पता नहीं चला तो रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी।
मानिकपुर आरपीएफ व मारकुंडी पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर जानकारी की। जांच में पता चला कि बंभिया के पास ट्रेन से कोई गिर गया है। मौके पर पहुंचे तो ललित था। आरपीएफ उसे लेकर सीएचसी पहुंची वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां निर्मला देवी ने बताया कि ललित की पत्नी रामकली, एक लड़का व दो लड़की हैं। शनिवार को परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया।