फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man returning from his maternal home died in an accident

Banda News: पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 22 Apr 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from his maternal home died in an accident
बांदा। पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। उसकी ढाई माह पहले ही शादी हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के शंकर बाजार, कर्वी निवासी अजय साहू (24) गुरुवार को पत्नी को मायके छोड़ने बांदा स्थित इंदिरा नगर मोहल्ला आया था। पत्नी प्रियंका स्नातक का पेपर दे रही है। दिन भर ससुराल में रहने के बाद वह गुरुवार की रात बाइक से गांव जा रहा था। खुरहंड गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह आगे चल रही बोलेरो से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रात में राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। खुरहंड चौकी इंचार्ज ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ताऊ राजा साहू ने बताया कि अजय साहू दो भाइयों में बड़ा था। घर में चक्की चलाकर व गुमटी का संचालन करता था। घर में मां शोभा देवी व पिता छोटा साहू है। उसकी शादी 31 जनवरी 2023 को हुई थी। ढाई माह में ही सुहाग उजड़ जाने से प्रियंका बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed