{"_id":"668704e2754d628281046406","slug":"a-young-man-going-to-his-in-laws-house-to-pick-up-his-sister-died-after-being-hit-by-a-train-banda-news-c-212-1-bnd1003-112665-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बहन को लेने ससुराल जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बहन को लेने ससुराल जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
अतर्रा। बहन को लेने ससुराल जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, तब वह मौके पर पहुंचे।
कोतवाली क्षेत्र के खमौहरा गांव निवासी दिलीप वर्मा (18) घर से कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में ब्याही बहन कोमल को लेने के लिए निकला था। गांव के पास बढ़ाड़न पुरवा के पास रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। रात में महाकौशल के एक्सप्रेस के ड्राइवर ने मेमो के जरिए रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शव पड़े होने की जानकारी।
बहन कोमल ने बताया कि वह छह बहन व तीन भाई में सबसे बड़ा अविवाहित था। घर में मां सुनिया है। पिता जगदीश मजदूरी करते हैं। एसआई बालमुकुंद शुक्ला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)