फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man died after consuming poisonous pills

Banda News: जहरीली गोलियां खाने से युवक की मौत

Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
A young man died after consuming poisonous pills
बांदा। पुणे से लौटे युवक ने शुक्रवार की शाम जहरीली गोलियां खा लीं। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के मजरा सकरिहा पुरवा निवासी रामकरन पुणे में रहकर काम करता था। 12 दिन पूर्व ही वह घर आया था। यहां रहकर वह मां रामरती के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम वह मजदूरी करने के बाद मां के साथ घर वापस आया। मां की नजर बचाकर उसने जहरीली गोलियां खा लीं। कुछ ही देर में उल्टियां होने पर मां को जानकारी हो सकी।

सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी फूफा लखन कबीर ने बताया कि रामकरण का छोटा भाई अंकित किराने की दुकान में काम करता है। शुक्रवार को वह मौसी के यहां गया हुआ था। घर में मां-बेटे ही अकेले थे। फूफा ने यह भी बताया कि रामकरन पुणे में पेंटिंग और मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed