{"_id":"64418cf9859f67e44c0427c4","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-on-a-dispute-with-his-wife-banda-news-c-12-1-190560-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी से विवाद पर युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी से विवाद पर युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
बबेरू। ससुराल में पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने बबूल के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था।
मरका थाना क्षेत्र के शिवनंदन डेरा निवासी राजू निषाद (45) गुरुवार की सुबह अपनी ससुराल मुड़वारा गांव के मजरा खजुवाई डेरा गया था। वहां पर पत्नी चुन्नू देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह घर से निकल आया। ससुराल में ही उसने 500 मीटर की दूरी पर लगे बबूल के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पहचान लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक की पत्नी चुन्नू देवी ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था। गुरुवार को सुबह वह अपने मायके आई थी। पीछे-पीछे उसका पति भी चला आया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है। थानाध्यक्ष मरका रमेश कुमार ने बताया कि युवक नशे का आदी बताया गया है। विवाद के चलते उसने यह घटना अंजाम दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।