{"_id":"66997df65928639967032286","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-love-affair-banda-news-c-212-1-sknp1006-113284-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। रिश्तेदार महिला से प्रेम संबंध में युवक ने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन सफाई करने गई तो उसे फंदे से लटका देखकर परिजनों को जानकारी दी।
कमासिन थाना क्षेत्र के भदांव गांव निवासी सत्येंद्र यादव (20) ने बुधवार की रात घर के बगल स्थित निर्माणाधीन मकान में कूदकर टिन के नीचे लगे पाइप में सीढ़ी लगाकर साड़ी से फंदा लगा लिया। गुरुवार को सुबह जब छोटी बहन राजरानी मकान की सफाई के लिए गई तो दरवाजा खोलते ही भाई को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। उसने मां गोमती को बताया।
पिता रामबरन ने पुलिस को सूचना दी। पिता रामबरन ने बताया कि खाना खाने के बाद सत्येंद्र छत पर सोने गया था। दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उधर, चाचा शारदा ने बताया कि सत्येंद्र महाराष्ट्र के मुंबई में टायल्स का काम करता था। एक माह पूर्व अपने गांव आया था। उसका एक रिश्तेदार महिला से प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते 10 दिन पहले उसने आपसी कहासुनी में अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि रिश्तेदार महिला से प्रेम प्रसंग की बात पुलिस को नहीं बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।