फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man committed suicide by hanging himself at his uncle's house

Banda News: मामा के घर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself at his uncle's house
बांदा। मामा के घर में रह रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा लोधौरा पुरवा निवासी दीपक (20) ने रात में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उसी बीच मामा बच्चा बाहर जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका था।
विज्ञापन

प्रधान हरिशंकर राजपूत ने बताया कि तीन दिन पहले वह इटावा से गांव आया था। इटवा में वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। दो भाई एक बहन में वह दूसरे नंबर का था। बताया कि 15 साल पहले उसकी मां रज्जी ने दूसरी शादी कर ली थी। वह बच्चों को छोड़कर चली गई थी। तब से सभी भाई-बहन अपने मामा के घर में रह रहे थे। पिता प्रेमचंद्र का आठ माह पहले निधन हो चुका है। घर में किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई। उसने किस वजह से फंदा लगाया उन्हें नहीं पता। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन वजह नहीं बता सके हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed