फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A woman's relative raped a young man

Banda Crime: महिला से उसके ही भतीजे ने किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 27 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
A woman's relative raped a young man
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में मरका थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला के साथ उसके ही भतीजे ने दुष्कर्म किया। मामला पारिवारिक होने पर समझौता करा दिया गया। इसके बावजूद वह उसे फोन पर परेशान करने लगा। हैंडपंप में पानी भरने गई तो आरोपी ने दोबारा उसके साथ छेड़खानी की। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का पति बाहर रहकर कमाता है। महिला को अकेला पाकर 30 अक्तूबर 2022 में पारिवारिक भतीजे ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को चुप रहने की धमकी भी दी। महिला ने अपने पति से फोन पर घटना की जानकारी दी। पति के लौटने पर उसने आठ नवंबर को थाने में तहरीर दी। इस पर मामला पारिवारिक व बिरादरी का होने पर लोगों ने दबाव डालकर समझौता करा दिया। लेकिन पति ने आत्मग्लानि के चलते गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन


वह पत्नी को लेकर अपने साले के यहां प्रयागराज में रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे लेकर कई माह बाद गांव पहुंचा। गांव में 18 जून 2023 को महिला हैंडपंप में पानी भरने गई। यहां दोबारा आरोपी ने उसके साथ छेडख़ानी की। महिला ने पति से शिकायत की। पति उसे लेकर थाने गया। वहां पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मर्का थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed