फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A woman who came to the market with her innocent child died.

Banda News: मासूम बच्ची के साथ बाजार आई महिला की मौत

Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A woman who came to the market with her innocent child died.
अतर्रा। घर से तीन वर्षीय बच्ची के साथ बाजार आई महिला अचानक अचेत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा. अरविंद ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पचोखर निवासी ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी पिंकी उर्फ मर्री (27) तीन वर्षीय पुत्री प्रांशी के साथ शनिवार को सुबह बाजार गई थीं। करीब 12 बजे नेशनल हाईवे स्थित कोतवाली के सामने बच्ची के लिए किराना दुकान में बिस्किट खरीद बाहर आई और नेशनल हाईवे पर आते ही अचानक अचेत होकर गिर गई। पत्नी के अचेत होते ही बेटी रोने लगी। इससे राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस पत्नी को अचेतावस्था में अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित किया।
विज्ञापन

पति ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह करीब सात बजे वह खेत गया था। तभी पत्नी पिंकी बच्ची को लेकर बाजार आ गई। चार माह पहले पत्नी के भाई, भाभी व भतीजे ने घरेलू कलह में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से पत्नी अवसाद में रहती थी। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed