{"_id":"67a8f0a428f20c0de00d1587","slug":"a-woman-living-separately-from-her-in-laws-consumed-poison-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-121947-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सास-ससुर से अलग रह रही महिला ने जहर खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सास-ससुर से अलग रह रही महिला ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन
बांदा। सास-ससुर से अलग रह रही महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो पड़ोसियों ने देखा तो सास-ससुर को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर तिंदवारी पीएचसी पहुंचे, वहां से उसे रेफर किया गया। जिला अस्पताल में शाम साढ़े पांच बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। परिजन कारण नहीं बता पा रहे।
चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी आरती (24) ने रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब अपने घर में जहर खा लिया। उल्टी होने पर पड़ोसी रिश्तेदारों ने देखा तो उन्होंने सास-ससुर को जानकारी दी। ससुर उसे लेकर तिंदवारी पीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शाम के समय उसने दम तोड़ दिया।
ससुर दोखू व चचेरे देवर रामकेश ने बताया कि डेढ़ साल पहले आरती की शादी हुई थी। पति रामकिशुन सूरत में रहकर कमाता है। इन दिनों वह सूरत में है। सास-ससुर ने बटवारा कर दिया था। यह अपने मकान में अकेली रहती थी। आरती का मायका तेरा पत्यौरा गांव है। आरती के मामा कालका को फोन पर सूचना दी है। चिल्ला थानाध्यक्ष केडी त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।