फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A woman killed by hitting her with a brick in Banda dead body hidden in a pile of straw

गुड़िया को किसने कूंचा?: घर में दी दर्दनाक मौत, बगल के कमरे में सो रहे ससुर को कैसे कुछ नहीं चला पता? Video

Sun, 03 Nov 2024 09:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2024 09:08 PM IST
सार

गुड़िया उर्फ आशा कुशवाहा (32) का शव रविवार को सुबह घर के पीछे करीब सौ कदम दूर पशुबाड़े में यूकेलिप्टिस के पेड़ों के नीचे घास-फूस से ढका मिला। 

विज्ञापन
A woman killed by hitting her with a brick in Banda dead body hidden in a pile of straw
बांदा में महिला की दर्दनाक हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला की घर के अंदर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई, उसका शव घसीटकर घर के पीछे स्थित पशु बाड़े में घास-फूस के ढेर में छिपाकर हत्यारे भाग निकले। किसी को भी हत्या की भनक तक नहीं लगी। रविवार को सुबह जब उसका पुत्र रोया तो ससुर ने आकर देखा लेकिन वह दिखाई नहीं दी। तलाश की तो उसका शव पड़ा मिला। ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी गुड़िया उर्फ आशा कुशवाहा (32) का शव रविवार को सुबह घर के पीछे करीब सौ कदम दूर पशुबाड़े में यूकेलिप्टिस के पेड़ों के नीचे घास-फूस से ढका मिला। महिला के शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। सिर व चेहरे का एक हिस्सा पूरी तरह से कुचला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे खाना खाकर आशा अपने कमरे में दो बेटियों शालिनी (10), शिवानी (7) व एक बेटे अभिषेक (3) संग कमरे में सोने चली गई थी। ससुर कमरे के बगल में बनी टिन सेट के नीचे सोया था। सुबह करीब सात बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि पौत्र अभिषेक रो रहा है। उसने आवाज लगाकर शालिनी को बुलाया तो उसने बताया कि घर पर मम्मी नहीं हैं। तब तक पड़ोसियों को भी जानकारी हो गई। 

विज्ञापन

खोजबीन की गई तो घर से करीब सौ कदम दूर यूकेलिप्टस के कई पेड़ लगे हैं, उन पेड़ों की आड़ पर घास-फूस इकट्ठा देख ग्रामीणों ने हटाया तो आशा का शव पड़ा मिला। ससुर श्रीपाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह व क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर आरके सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर एएसपी शिवराज सिंह ने कई पड़ोसियों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की घर के अंदर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर देने के बाद शव को घसीटकर पशु बाड़ा में छिपा दिया गया।

घर के पास ही महिला का शव बरामद किया गया है। महिला को मारकर शव छिपाने का मामला प्रतीत हो रहा है। ससुर की ओर से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है। -शिवराज, एएसपी बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed