{"_id":"6692d6e1303664c6ee0dfd84","slug":"a-woman-fed-up-with-harassment-committed-suicide-in-her-maternal-home-banda-news-c-212-1-sknp1006-113084-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रताड़ना से तंग महिला ने मायके में की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रताड़ना से तंग महिला ने मायके में की खुदकुशी
विज्ञापन
अतर्रा। दहेज के लिए प्रताड़ित महिला ने मायके में खुदकुशी कर ली। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के लाई मंडी आजाद नगर निवासी राजेंद्र कुमार गौतम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बेटी अन्नू देवी की शादी दो साल पहले प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर निवासी मयंक भूषण के साथ की थी। कहा कि शादी के बाद से ही पति सहित अन्य ससुराली दहेज कम मिलने की बात कहकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।
मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। कोतवाली इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी ने कहा तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।