{"_id":"68aa0c122f9efa88cb0bb184","slug":"a-woman-died-after-falling-from-the-roof-in-ballabhgarh-haryana-banda-news-c-212-1-sknp1006-132150-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हरियाणा के बल्लभगढ़ में छत से गिरकर हुई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हरियाणा के बल्लभगढ़ में छत से गिरकर हुई महिला की मौत
विज्ञापन
बांदा। छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह कूड़ा फेंकने गई थी। महिला के ताऊ ने मारपीट कर छत से फेंकने का आरोप लगाया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर रगौली गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी दीप्ती (23) हरियाणा के बल्लभगढ़ में परिवार के साथ रहती थी। गुरुवार की रात वह छत से कूड़ा फेंकने के लिए गई थी, अचानक पैर फिसल जाने से वह छत से गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर शुक्रवार की देर शाम गांव पहुंचे। यहां मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
मायका बदौसा थाना क्षेत्र के पथरहा पुरवा कुल्लू खेड़ा गांव निवासी दीप्ती के ताऊ देवराज ने बताया कि दीप्ती की शादी दो साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि घटना वाले दिन पति शराब पीकर आया था। दीप्ती ने विरोध किया था। इस बीच दीप्ती का भाई संदीप जो हरियाणा के बल्लभगढ़ में उसी के साथ काम करता था। काम पर चला गया। जिस पर पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हुई है। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल हरियाणा का है। जांच की जाएगी।