{"_id":"61e0669a5284a9091e73394a","slug":"a-truck-from-up-caught-in-paddy-mp-center-banda-news-knp675165954","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का एक ट्रक धान एमपी केंद्र में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का एक ट्रक धान एमपी केंद्र में पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतल। यूपी के खरीद केंद्रों में धान बेचना लोहे के चने चबाना जैसा साबित होने पर किसानों ने सीमावर्ती एमपी में सरकारी खरीद केंद्रों में धान बेच रहे हैं। वहां भी यूपी के बराबर समर्थन मूल्य है। एमपी की सहकारी समितियां यूपी के किसानों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर खरीद कर रही हैं। बुधवार को इसका खुलासा तब हुआ जब एमपी के एसडीएम ने यूपी से लाया गया एक ट्रक धान पकड़ा। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
धान खरीद केंद्रों में किसानों की हो रही दुर्दशा और उन्हें लग रही चपत की रोजाना मिल रही खबरों के बाद भी यहां धान खरीद व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले करीब दो माह से चल रही खरीद में बड़ी संख्या में किसान आज तक खरीद केंद्रों में धान नहीं बेच पाए। ओला-बारिश आदि से जो नुकसान हुआ सो अलग।
ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों ने जुगत भिड़ाकर धान मध्य प्रदेश के खरीद केंद्रों में पहुंचाना शुरू कर दिया है। वहां भी उन्हें यूपी के बराबर 1940 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य हासिल हो रहा है। एमपी की सहकारी समितियां किसानों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर खरीद कर रही हैं। इसकी बानगी बुधवार को सामने आई। पन्ना (एमपी) के सेमरिया गांव के धान खरीद केंद्र में यूपी से आए एक ट्रक (25 टन) धान वहां के एसडीएम कौशल सिंह ने पकड़ा।
विज्ञापन
एसडीएम ने धान का यह ट्रक जब्त कर पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही ट्रक चालक व क्लीनर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि यूपी में जहां से यह धान लाया गया है उन्हें भी नोटिस दी जा रही है। पुलिस इसकी जांच करेगी कि इस फर्जीवाड़ा में कौन लोग शामिल हैं? धान भरे ट्रक को पवई थाने में खड़ा कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।