फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A teenager who went to rescue a buffalo that had fallen into a pond drowned to death

Banda News: तालाब में भैंस को निकालने गए किशोर की डूबकर मौत

Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to rescue a buffalo that had fallen into a pond drowned to death
अतर्रा। खेत में खुदे हुए तालाब में गिरी भैंस को निकालने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। परिजन सीएचसी से थाना पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अनथुआ गांव निवासी सूरज (14) रविवार की देर शाम भैंस को खेत पर चरा रहा था। तभी भैंस एक खेत में खुदे हुए तालाब में गिर गई। उसे बचाने में सूरज असंतुलित होकर पानी से भरे हुए तालाब में गिर गया। काफी देर बाद आसपास के किसानों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। चाचा उत्तम सिंह ने उसे सीएचसी अतर्रा लाए। यहां डॉ अरविंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन थाना पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर ले गए हैं। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता था। पिता शारदा प्रसाद किसान है। मां सूरजकली सहित अन्य परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed