{"_id":"6990c433567d5d103d0cdfa6","slug":"a-special-train-will-run-between-prayagraj-and-nizamuddin-on-the-occasion-of-holi-banda-news-c-212-1-bnd1017-141101-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: होली के अवसर पर प्रयागराज-निजामुद्दीन के बीच चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: होली के अवसर पर प्रयागराज-निजामुद्दीन के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
Sun, 15 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बांदा। होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आम दिनों में चलने वाली नियमित सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन और निजामुद्दीन से प्रयागराज के बीच विशेष होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यह साप्ताहिक ट्रेनें यात्रियों को यात्रा की सुगमता प्रदान करेंगी।
स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यह विशेष ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। प्रयागराज से ट्रेन संख्या 04123 प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी। इस सेवा का शुभारंभ 18 फरवरी से यह आठ मार्च तक जारी रहेगी। बताया कि प्रयागराज से ट्रेन दोपहर 2:50 बजे चलेगी। यह शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी और अतर्रा स्टेशनों से होते हुए शाम 6:35 बजे बांदा पहुंचेगी। बांदा के बाद, ट्रेन महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकला स्टेशनों से गुजरते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04124 हजरत निजामुद्दीन से 19 फरवरी को चलेगी और इसी मार्ग से प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन नौ मार्च तक जारी रहेगा।
ट्रेन की संरचना
इन विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणियों की बोगियां शामिल की गई हैं। ट्रेन में कुल 19 बोगियां होंगी, जिनमें आठ स्लीपर श्रेणी की, नौ सामान्य श्रेणी की, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) और एक प्रथम सह द्वितीय श्रेणी (1AC-2AC) की बोगी शामिल है।