फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A pregnant woman, upset with her husband's torture, committed suicide by hanging herself

Banda News: पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध गर्भवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी

Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A pregnant woman, upset with her husband's torture, committed suicide by hanging herself
अर्चना देवी। - फोटो : परिजन।
बांदा। पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर तीन माह की गर्भवती ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष से आए पिता ने पति पर करंट लगाकर मारने और शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के महेंदू गांव निवासी अमरपाल ने बताया कि चचेरे भाई की पत्नी अर्चना देवी (30) ने बुधवार को दोपहर घर के बरामदे में रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय पति विपिन सब्जी लेने गया था। सात वर्षीय बेटा रामिल स्कूल गया था। गांव की आशा कार्यकर्ता ने अर्चना को टीका लगवाने के लिए फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने अर्चना के मायके में सूचना दी। चित्रकूट के रेहुंटा गांव निवासी पिता देवीदयाल ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2017 में की थी। पति का व्यवहार बेटी के साथ सही नहीं था। दहेज के लिए मारता पीटता था। कई बार पंचायत हुई। घर में बात करने के लिए दो बार बेटी को फोन दिलाया, पति ने दोनों फोन भी तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि अर्चना को उसके पति ने करंट लगाकर मार दिया है, उसके बाद उसका शव फंदे से लटकाया है। पति गांव में गांव में टेंट व डीजे लगवाने का काम करता है। चिल्ला थाना एसएसआई रामदिनेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। मायके वाले तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed