फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A poor railway underpass of one and a quarter million rupees

जान लेवा बना पौने चार लाख का घटिया रेलवे अंडरपास

Sun, 31 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
A poor railway underpass of one and a quarter million rupees
A poor railway underpass of one and a quarter million rupees - फोटो : BANDA
बांदा। रेलवे की गुणवत्तापूर्ण निर्माण की साख पर बट्टा लगा रहा मंडल मुख्यालय का रेलवे का अंडरपास अब जानलेवा हो गया है। किसी भी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। इसमें राहगीरों की जान भी जा सकती है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए इस अंडरपास के लिंक रोड की शिकायतें सांसद से लेकर रेल महाप्रबंधक तक की गई। पर न ठेकेदार का बाल बांका हुआ न सड़क बनी। पौने चार करोड़ लागत का यह निर्माण दो वर्ष भी नहीं टिका। जनप्रतिनिधि भी खामोश हैं।
विज्ञापन

कचेहरी रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद यहां से कुछ दूर पर स्थित रेलवे क्रासिंग (फाटक संख्या-453) को भी बंद कर दिया गया। इसके नजदीक रेलवे ने 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से अंडर ग्राउंड रास्ता बनवा दिया। यह बेहद घटिया बना। मानक की धज्जियां उड़ा दी गईं। गुणवत्ता से भरपूर निर्माण की शोहरत वाले रेलवे की साख पर बदनुमा दाग लगा।
विज्ञापन

तत्कालीन भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र से इसका 17 जनवरी 2019 को लोकार्पण कराया गया। घटिया निर्माण की शिकायत यहां तीन माह पूर्व निरीक्षण में आए महाप्रबंधक से भी लोगों ने रूबरू की। फिर भी घटिया निर्माण की जांच आदि तो दरकिनार, मरम्मत भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस अंडरपास का रास्ता जानलेवा हो गया है। अंडरपास के लिंक रोड में भारी भरकम गड्ढों में कई कई फीट लंबी सरिया उखड़कर बाहर आ गई हैं। इसमें दो पहिया वाहन फंस कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। गड्ढों में चार पहिया वाहन भी फंस रहे हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता रावेंद्र सिंह भदौरिया रविवार को इस सरिया में उलझ कर बडे़ हादसे से बाल-बाल बचे। उधर, इस बारे में रेलवे के वरिष्ठ मंडल खंड अभियंता एससी गिरि का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से निर्माण कार्य फिलहाल बंद है। लॉकडाउन खत्म होते ही अंडरग्राउंड रास्ता दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed