{"_id":"666de36ed90d7dc4a10b13b4","slug":"a-mason-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-house-under-construction-banda-news-c-212-1-sknp1006-111881-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। पानी की टंकी फुल होने पर पड़ोसी मकान में देखने पहुंचे तो शव फंदे से लटका मिला।
गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेड़ा गांव निवासी सुनील वर्मा (42) महुवा में एक व्यक्ति के मकान निर्माण का ठेका लिए था। सात दिन से वह महुवा में रहकर मकान निर्माण कर रहा था। उसने कमरे में लेंटर से साफी से फंदा लगा लिया। शनिवार को सुबह सबमर्सिबल चालू होने और पानी की टंकी भरने पर पड़ोसी अनिल ने पानी बहता देखा तो मकान के अंदर गया। जंगले से देखा तो सुनील फंदे से लटका था।
अनिल के जानकारी देने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पिता संतू वर्मा ने बताया कि सात दिन से सुनील महुवा में रहकर मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। तीन भाइयों में बड़ा था। घर में पत्नी मंजू, दो पुत्र और पुत्री हैं। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, उसे जानकारी नहीं है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।