{"_id":"67a10eb56fdd5601950179e4","slug":"a-married-woman-who-was-living-in-her-parents-house-for-two-years-committed-suicide-by-hanging-herself-banda-news-c-212-1-sknp1006-121630-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो साल से मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो साल से मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। दो साल से अपने मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेत में थे। शाम में जब वह वापस घर आए तब उन्हें जानकारी हो सकी।
चित्रकूट जिले के ननहाई गांव निवासी सोना देवी (24) ने अपने मायके बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में घर के बरामदे में लगे छल्ले से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय पिता मूलचंद व मां नथिया खेत में मजदूरी करने गए थे। शाम को जब मां खेत से लौटी तो उसने सोना को फंदे से लटका देखा। पिता मूलचंद ने बताया कि उसने अपनी बेटी सोना की शादी चार साल पहले चित्रकूट के ननहाई गांव में राजाभइया के साथ की थी।
शादी के बाद पति के नशे में मारपीट करने पर सोना अपने मायके आ गई थी। तब से वह अपने मायके में थी। पिता की ओर से ससुरालियों पर भरण पोषण का वाद दायर किया था। उधर, ससुरालियों की ओर से पति ने सोना के खिलाफ घर न आने का वाद दायर किया था। दोनों तरफ से वाद चल रहा था। इस बीच पिता का आरोप है कि सोना का पति उसे मोबाइल फोन पर वाद वापस लेने की धमकी भी देता था। इससे परेशान होकर सोना ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उधर, बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है।