फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A Health Department team arrived at the Swaraj Colony neighborhood of the city.

Banda News: शहर के स्वराज कालोनी मोहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 11 Sep 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A Health Department team arrived at the Swaraj Colony neighborhood of the city.
फोटो-21- शहर के स्वराज कालोनी मोहल्ले में जल भराव देखते कर्मी। संवाद
विज्ञापन


फोटो-22- स्वराज कालोनी में जागरूकता पंपलेट देते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

फोटो-23- नाली में एंटी लार्वा का छिड़काव करता कर्मी। संवाद



-घरों का सर्वे कर पानी से भरे पात्रों को कराया गया खाली
-मोहल्ले में कराया गया एंटी डेंगू लार्वा दवा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बारिश थमने के साथ ही जलभराव व अन्य कारणों के चलते डेंगू के मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। डेंगू बुखार के दो मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के स्वराज कालोनी मोहल्ले में पहुंचकर घरों में जलजमाव वाले स्थानों में जांच की। घरों में टंकी, कूलर आदि में पानी भरा मिलने पर पात्रों को खाली कराया गया। मोहल्ले में एंटी डेंगू लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बृहस्पतिवार को तकरीबन 350 मरीजों की जांच हुई। इनमें संभावित डेंगू जांच के नौ सैंपल लगाए गए। इनमें से एक भी डेंगू पाजिटिव नहीं मिला। यहां एलिसा से डेंगू बुखार की जांच की जा रही है। जांच में आज ज्यादातर मरीज वायरल के रहे। शहर के स्वराज कालोनी गली नंबर नौ निवासी रिद्धी के डेंगू पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी वहां पहुंचे और तकरीबन 30 मकानों की जांच की। जांच के दौरान पानी से भरे पात्रों को खाली कराया गया। नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि डेंगू बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जलभराव वाले मोहल्लों में जाकर नियमित जांच कर रहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से फागिंग का काम कराया जा रहा है। शहर के जलभराव वाले मोहल्लों शांतिनगर, खाईंपार, सेढ़ू तलैया आदि में भी एंटी लार्वा व फागिंग का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
जलभराव वाले गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव
फोटो-25- रामपुर में एंटी लार्वा का छिड़काव करते कर्मचारी। संवाद

- मच्छरों से बचाव को स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सक्रियता
संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। बारिश के बाद गांवों में जलभराव और गंदे पानी में मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम ने जसपुरा, नारायण और रामपुर समेत आसपास के गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा के अधीक्षक डॉ. दीपक यादव के निर्देश पर टीम ने जलभराव वाले स्थानों, नालियों और मच्छरों के संभावित स्थलों पर दवा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। बारिश के बाद मच्छरों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है। अभियान में शैलेंद्र कुमार एलटी, धरम सिंह सीएचओ और अंकित भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed