{"_id":"652ee1ccb7593e4de006b844","slug":"a-fourth-class-employee-was-beaten-after-entering-the-pg-college-creating-ruckus-banda-news-c-212-1-sknp1006-3549-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पीजी कॉलेज में घुसकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पीजी कॉलेज में घुसकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी को पीटा, हंगामा
विज्ञापन
बांदा। पीजी कॉलेज अतर्रा में प्राचार्य कार्यालय में घुसकर सफाई कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मी को तीन लोगों ने पीटा और फिर कार से भाग गए। इससे नाराज कर्मचारियों ने दूसरे दिन काॅलेज पहुंचकर महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़कर हंगामा काटा। प्राचार्य को चौबीस घंटे में खुलासा और गिरफ्तारी नहीं होने पर महाविद्यालय में होने वाली परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
महाविद्यालय के कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्र गुप्ता को लिखित रूप से अवगत कराया कि सोमवार को सुबह कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मी शंकर लाल गुप्ता प्राचार्य कार्यालय में सफाई कर रहा था। उसी दौरान कार से दाखिल हुए तीन अज्ञात लोगों ने प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर सफाई कर रहे शंकर लाल को घेरकर मारा पीटा। घटना के समय शिक्षक डॉ. बालेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार कुशवाहा, सुरेश कुमार, तथा कर्मचारी भूपेंद्र सिंह, मुन्ना, राजू, आदि मौजूद थे।
कर्मचारियों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर पीड़ित कर्मचारी शंकर लाल गुप्ता का इलाज कराया। मंगलवार को कर्मचारी संघ ने घटना के विरोध में एकत्रित होकर महाविद्यालय के गेट का ताला जड़ा और प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने उन्हें शांत कराया। कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर लगे हुए सीसीटीवी से हमलावरों की पहचान किए जाने की मांग की। चौबीस घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो 18 अक्तूबर से महाविद्यालय में परीक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।