{"_id":"61e068d566ef25751d42e445","slug":"a-fleet-of-150-buses-for-the-festival-bath-in-chitrakoot-mandal-banda-news-knp6751730148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट मंडल में पर्व स्नान के लिए 150 बसों का बेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट मंडल में पर्व स्नान के लिए 150 बसों का बेड़ा
विज्ञापन
बांदा। मौनी अमावस्या व वसंत पंचमी में स्नान पर्वों पर प्रयागराज व चित्रकूट के लिए परिवहन निगम ने 150 बसों का बेड़ा लगाया है। इनमें बांदा डिपो की 70, महोबा की 50, राठ की 15 व हमीरपुर डिपो की 15 बसें शामिल हैं।
यह 31 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेंगी। इनके अलावा 10 बसों को चित्रकूट में अतिरिक्त के रूप में रखा जाएगा। मेला प्रभारी व बांदा एआरएम परमानंद ने बताया कि पहली फरवरी को मौनी अमावस्या और 5 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व है। प्रयागराज की गंगा व चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में स्नान करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है।
चित्रकूट के घूरपुर में चेक पोस्ट बनाया जा रहा है। आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बसों में चालक-परिचालक सहित यात्रियों को मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक बस को सैनिटाइज करने के बाद ही मार्ग पर भेजा जाएगा।